होठ फटने और खून आने का असली कारण
🌿 होंठ फटने और खून आने का असली कारण
जानिए विटामिन की कमी से जुड़ी पूरी सच्चाई
नमस्कार दोस्तों!
आज हम बात करेंगे एक बहुत ही आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या के बारे में होंठ फटना, खून आना या बार-बार कटना।
मौसम अच्छे वाले आ गए है ,जो हमें सुकून के साथ साथ अच्छे पकवान और लजीज व्यंजनों का आनंद लेने का समय है, पर अक्सर इन्ही सर्दियों के दिनों में कभी ये दिन कभी ना आए ऐसा कुछ लोग सोचते है क्यूं कि उन्हें डर सताने लगता है ,कि ठंड के समय चलना बोलना दर्द देता है |ऐसी समय काफी लोगों के होठ फटने लगते है, और कई बार उसमें से खून भी आने लगते है |यह समस्या खासकर ठंड के दिनों में देखने को मिलता है |कई लोग सोचते हैं कि ये सिर्फ सर्दियों की समस्या है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह परेशानी गर्मियों में भी हो सकती है और इसका संबंध मौसम से ज्यादा शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी से होता है।
💧 होंठ फटने के मुख्य कारण
होंठों के फटने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं:
1.शरीर में पानी की कमी (Dehydration)
2.विटामिन B, आयरन और फोलिक एसिड की कमी
3.पोषक तत्वों का असंतुलन
4.स्किन और लिप सेल्स का कमजोर होना**
इन कारणों से होंठों की नमी कम हो जाती है और वे सूखकर फटने लगते हैं।
🧬 विटामिन की कमी और होंठों की समस्या
होंठ फटने का सबसे बड़ा कारण अक्सर विटामिन B कॉम्प्लेक्स की कमी होती है।
आइए जानें कौन-से विटामिन की कमी से क्या प्रभाव पड़ता है:
1. विटामिन B9 (Folic Acid)
विटामिन B9 की कमी होने पर होंठ फटना, घाव न भरना और स्किन ड्राइनेस जैसी समस्याएँ बढ़ जाती हैं।
यह विटामिन शरीर में नए सेल्स के निर्माण में मदद में सहायक होता है |
2. विटामिन B6 (Pyridoxine)
इसकी कमी से शरीर में थकान मूड स्विंग्स और स्किन इन्फेक्शन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विटामिन B6 त्वचा को स्वस्थ** बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
3. विटामिन B12 (Cobalamin)
विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RBCs)के निर्माण के लिए जरूरी है।
इसकी कमी से एनीमिया होंठों का फटना और चेहरे की चमक कम हो सकती है।
🍎 आहार में शामिल करें ये चीजें
अगर आप बार-बार होंठ फटने की समस्या से परेशान हैं, तो अपने आहार में ये चीजें जरूर जोड़ें:
हरी पत्तेदार सब्जियाँ (पालक, मेथी, सरसों)
अंडे, दूध और दही
मूंगफली, बादाम और अखरोट
केला, संतरा और अमरूद जैसे फल
साबुत अनाज और दालें अपने भोजन में जरूर शामिल करें
💡 घरेलू उपाय
दिन भर कम से कम 8 गिलास पानी पिएँ
रात में सोते समय देशी घी या नारियल तेल होंठों पर लगाएँ
बहुत तीखा या नमकीन भोजन कम करें
धूप में निकलते समय लिप बाम या वैसलीन जरूर लगाएँ
🩺
होंठ फटना सिर्फ मौसम की वजह से नहीं, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों और विटामिन की कमी का संकेत भी हो सकता है।
अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
#होंठ फटने का इलाज
#विटामिन की कमी से होंठ फटना
#होंठ फटने के घरेलू उपाय
#Vitamin B12 deficiency
#Lips crack treatment
क्या आपको यह आर्टिकल जानकारी अच्छी लगी | कैसा लगा उम्मीद करता हूं , यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा
तो इसे अपने आस पास और अपने मित्र को जरूर शेयर करें ताकि और लोग भी इसका फायदा उठा सकें! 🌸